Big breaking :-उत्तराखंड के दिग्गज नेता और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के दिग्गज नेता और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया

उत्तराखंड के दिग्गज नेता और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में देहरादून स्थित श्री इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
आज ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर उनके हरिद्वार स्थित घर भेजा गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

लंबी बीमारी से जूझ रहे थे दिवाकर भट्ट
सूत्रों के अनुसार, दिवाकर भट्ट जी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान कई बार उनकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन अंततः आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनके निधन की खबर से उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और पूरे प्रदेश में गहरा शोक छा गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top