Big breaking :-उत्तराखंड: जब कुदरत ने रोका रास्ता, राजाजी टाइगर पार्क में फंसे रह गए 60 टूरिस्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड: जब कुदरत ने रोका रास्ता, राजाजी टाइगर पार्क में फंसे रह गए 60 टूरिस्ट

उत्तराखंड: जब कुदरत ने रोका रास्ता, राजाजी टाइगर पार्क में फंसे रह गए 60 टूरिस्ट
राजाजी टाइगर रिजर्व में घूमने गए सैलानियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पार्क की चीला रेंज में सफारी करने गए 60 पर्यटक उस समय फंस गए जब कुदरत ने अपना शक्तिशाली रूप दिखाया।

विज्ञान और तकनीक की मदद से इंसान कुदरत पर राज करने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन नेचर अपनी शक्ति दिखला ही देती है और फिर इंसान अपने आपको बौना पाता है। राजाजी टाइगर रिजर्व में घूमने गए सैलानियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पार्क की चीला रेंज में सफारी करने गए 60 पर्यटक उस समय फंस गए जब कुदरत ने अपना शक्तिशाली रूप दिखाया।

दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में सफारी करने गए पर्यटकों के चौदह वाहनों में सवार करीब 60 पर्यटक शुक्रवार को तेज बारिश के चलते उफान पर आए बरसाती नालों में फंस गए। इनमें दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और लखनऊ के पर्यटक शामिल थे। चीला रेंज के रेंजर बीडी तिवारी ने बताया कि आधे घंटे बाद कर्मचारियों ने बरसाती नालों में फंसे सभी पर्यटकों और उनके वाहनों को सकुशल बाहर निकाला

पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ था। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलायी। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गेट पर सूचना आयी की खारा चौकी के निकट सीधी रोड पर बरसाती नाले उफान पर हैं। इनमें 14 सफारी वाहनों में सवार करीब 60 पर्यटक फंसे गए हैं। सूचना मिलते ही रेंजर बीडी तिवारी ने डिप्टी रेंजर मेघपाल, राहुल सैनी, इदरीश खान, अरविन्द, मन्नू चौधरी को मौके पर भेजा। इसके बाद टीम से सभी वाहनों को सकुशल जंगल से बाहर निकाला।

बारिश के पानी से चीला पार्क सफारी ट्रैक को भी क्षतिग्रस्त हो गया था। वन आरक्षी राहुल सैनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते चीला से गुजर रहा घासीराम स्रोत भी उफान पर आ गया। इसके चलते हरिद्वार-चीला ऋषिकेश मार्ग भी काफी समय तक बंद रहा। पानी कम होने के बाद वाहनो की भीड़ के चलते वन कर्मियों ने दोनों छोरों पर मोर्चा संभाल कर वाहनों को मौके से पास कराया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top