Big breaking :-उत्तराखंड दुखद: आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो लाल शहीद, एक की होनी थी जल्द शादी, दूसरे के थे दो नन्हें बच्चे… - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड दुखद: आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो लाल शहीद, एक की होनी थी जल्द शादी, दूसरे के थे दो नन्हें बच्चे…

 

उत्तराखंड दुखद: आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो लाल शहीद, एक की होनी थी जल्द शादी, दूसरे के थे दो नन्हें बच्चे…

वीरभूमि के दो वीरों ने देश के लिए जान न्योछावर कर दी है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो लाल शहीद हो गए है। जिसमें एक जवान कोटद्वार (पौड़ी) निवासी गौतम कुमार है तो दूसरा चमोली निवासी बीरेंद्र सिंह। दोनों जवान देश के लिए अपना बलिदान दे गए। दोनों जवानों की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक के दो मासूम बच्चे है तो दूसरे की जल्द शादी होने वाली थी। जवानों के बलिदान का समाचार मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।

 

यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है
Lumident Veneers

पुरुष शक्ति दिन में 10 घंटे तक । इस ट्रिक को कम ही लोग जानते हैं!
Alpha Power
क्या गोली आपकी सेक्स पावर बढ़ा सकती है? यहाँ जानिए
Testo Booster
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर पुंछ के बफलियाज क्षेत्र में आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इसमें उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी गौतम कुमार (29) भी है। बताया जा रहा है कि गौतम वर्ष 2014 में गौचर में हुई सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग कर सेना का हिस्सा बने थे। 89 आर्म्ड रेजिमेंट में राइफलमैन के पद पर कार्यरत गौतम की तैनाती इन दिनों जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में थी। वह 30 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे और 16 दिसंबर को उन्होंने ड्यूटी पर वापसी की थी। उनकी मार्च में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच उनकी शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

वहीं चमोली में भी कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले में नारायणबगड़ विकासखंड के सैनिक बाहुल्य गांव बमियाला निवासी बीरेंद्र सिंह (33) भी इस आतंकी हमले में शहीद हुए है। वह वर्ष 2010 में सेना की 15 गढ़वाल राइफल में बतौर राइफलमैन भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह भी पुंछ में तैनात थे। बीरेंद्र ने छह जनवरी को छुट्टी पर घर आने की बात कही थी। वह अपने पीछे पत्नी शशि देवी और दो बेटियों इशिका (5) व आयशा (3) को छोड़ गए हैं। उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, माता-पिता व अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top