उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा परिणाम घोषित।।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 69/उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 28 मार्च, 2025 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित सहायक लेखाकार / रिकार्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर (अभिलेखपाल) / कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) / कैशियर / डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 07 सितंबर, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।

उक्त लिखित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 10 सितंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट जारी करते हुए अभ्यर्थियों 15 सितंबर, 2025 से दिनांक 19 सितंबर, 2025 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारण किया गया तथा संशोधित उत्तर-कुंजी तैयार की गयी। संशोधित उत्तर-कुंजी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी, 2026 को टंकण परीक्षा हेतु कुल 63 रिक्तियों के सापेक्ष 04 गुना अनुपात में 246 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी।
उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित 246 अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा दिनांक 09 फरवरी, 2026 से 10 फरवरी, 2026 तक सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गयी। टंकण परीक्षा में अर्ह रहें अभ्यर्थियों में से कुल 63 रिक्तियों के सापेक्ष 1.5 अनुपात में अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु 101 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग वेबसाइट पर दिनांक 25 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की गयी। उक्त सूची में सम्मिलित 101 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा दिनांक 09 मार्च, 2026 एवं 10 मार्च, 2026 तक आयोग कार्यालय में की गयी।
अतः अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु अंतिम औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





