Big breaking :-उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने किए सुरक्षा के समुचित प्रंबंध - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने किए सुरक्षा के समुचित प्रंबंध

 

*उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने किए सुरक्षा के समुचित प्रंबंध।*

*पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा परीक्षा डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*जनपद देहरादून में कुल 96 परीक्षा केंद्रों में 02 पालियों में आयोजित की जानी है परीक्षा*

दिनांक- 29/06/2025 को जनपद देहरादून के 96 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक: 28/06/2025 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए उन्हें परीक्षा हेतु निम्नलिखित निर्देश दिये गये।

1- परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर परीक्षा केन्द्र अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।

2- परीक्षा हेतु आने वाले समस्त अभ्यर्थियो की भली प्रकार चैकिंग कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री परीक्षा केन्द्र के अन्दर न ले जा सके।

3- परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी के अतिरिक्त किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा, इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाये।

4- परीक्षा के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्ती तक अपने ड्यूटी स्थल से छोडकर नहीं जायेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top