Big breaking :-उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, 12 अक्तूबर को होना था एग्जाम - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, 12 अक्तूबर को होना था एग्जाम

उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, 12 अक्तूबर को होना था एग्जाम

उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को निर्धारित परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी

कथित पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।

 

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृषि विभाग में तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू नहीं किया है और अब यह परीक्षा उस तिथि को आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20-25 पदों के लिए लगभग 600 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।

इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग II और सहायक विकास अधिकारी, सहकारी के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और आयोग को परीक्षा की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top