Big breaking :-उत्तराखंड रजत जयंती: नौ नवंबर को दून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड रजत जयंती: नौ नवंबर को दून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

उत्तराखंड रजत जयंती: नौ नवंबर को दून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे

एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह लौट जाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top