Big breaking :-Uttarakhand Premier League: दून में 23 से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, यूपीएल में 11 टीमें लेंगी हिस्सा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Uttarakhand Premier League: दून में 23 से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, यूपीएल में 11 टीमें लेंगी हिस्सा

Uttarakhand Premier League: दून में 23 से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, यूपीएल में 11 टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को सात लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

 

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे संस्करण का शुभारंभ 23 सितंबर से होगा। क्रिकेट के इस रोमांच में महिला व पुरुष की 11 टीमें दम दिखाती नजर आएंगी। इसमें पुरुष की सात और महिला की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक राजीव खन्ना ने बताया कि पुरुष विजेता टीम को 25 लाख और महिला विजेता टीम को सात लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में आइकन प्लेयर के रूप में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जगदीश सुचित, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, कुणाल चंदेला, राजन कुमार शामिल होंगे। जबकि महिला श्रेणी में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता वर्मा, कंचन परिहार खिलाड़ी आइकन होंगी। प्रत्येक दिन खेले जाने वाले मुकाबले में मैन आफ द मैच की धनराशि 10 हजार तय की गई है।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top