Big breaking :-उत्तराखंड पुलिस ने की इस भाजपा नेता की संपत्ति कुर्क, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा है फरार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड पुलिस ने की इस भाजपा नेता की संपत्ति कुर्क, दुष्कर्म के आरोप में चल रहा है फरार

नैनीताल : बीते लंबे समय से फरार चल चल रहे

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा की संपत्ति आज पुलिस ने कुर्क कर दी। आपको बता दें दुष्कर्म और पास्को एक्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह नेपाल फरार हो चुका है जिसके घर की आज पुलिस ने कुर्की कर दी। मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं वहीं पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुकेश बोरा फिर भी पुलिस को आत्मा समर्पण नहीं करता है तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड और इनाम घोषित किया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top