UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार…पदकों की संख्या चार स्वर्ण समेत 33 के पार

NewsHeight-App

उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार…पदकों की संख्या चार स्वर्ण समेत 33 के पार

राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। लॉन बाल के अंडर-25 बालक वर्ग चमोली जिला निवासी उत्कृष्ट द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड इतिहास रचने को तैयार है। बुधवार को पदकों की संख्या चार स्वर्ण सहित 33 हो गई। बॉक्सिंग में पांच पदक पक्के हो गए हैं। कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

 

राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। लॉन बाल के अंडर-25 बालक वर्ग चमोली जिला निवासी उत्कृष्ट द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीता। पौड़ी की चंद्रयोगिता ने कांस्य और पुरुष युगल में उत्सव व अभिषेक ने कांस्य पदक जीता।

 

रोइंग में उत्तराखंड को दो रजत व एक कांस्य मिला। कैनोइंग में भी राज्य को एक कांस्य मिला। बॉक्सिंग में निवेदिता, काजल फस्वार्ण, कपिल पोखरिया, हिमांशु सोलंकी व नरेंद्र सिंह का पदक पक्का हो गया है।

अब तक शीर्ष तीन
राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ 46 पदक जीते हैं। जबकि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र को तीसरे स्थान से हटाकर तीसरे स्थान पर आ गया है। मध्य प्रदेश ने 17 स्वर्ण सहित 34 पदक जीते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top