Big breaking :-उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों के खिलाफ “न्याय मार्च” के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों के खिलाफ “न्याय मार्च” के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया

 

आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों के खिलाफ “न्याय मार्च” के रूप में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह मार्च सेंटरियो मॉल से राज भवन की ओर आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया। प्रदर्शन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ हो रही नाइंसाफी को लेकर भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करना था।

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कई अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस ने इसे तानाशाही और दमनकारी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दी जाए, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में महिलाओं के खिलाफ 28,811 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इनमें घरेलू हिंसा और अन्य उत्पीड़न की शिकायतें प्रमुख थीं। यह प्रदर्शन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान आकर्षित करने और नीतिगत बदलाव की मांग करना है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top