Big breaking :-उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के तबादले किए - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के तबादले किए

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना में हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।

जबकि चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार से चंद्रपुर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र की जगह तैनात किया गया है।वहीं, बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात मंजू सिंह मंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

हरिद्वार के सिविल जज सीनियर डिविजन संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। जबकि, प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिवीजन हरिद्वार बनाया गया है।

वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन बागेश्वर को बागेश्वर का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top