Big breaking :-उत्तराखंड: देहरादून शहर की धड़कन घंटाघर अब दिखेगा ऐसा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड: देहरादून शहर की धड़कन घंटाघर अब दिखेगा ऐसा

देहरादून शहर की धड़कन ‘घंटाघर’ संवर रहे है अपनी यौवन पर।

मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से डीएम सविन शहर को संवारने में जुटे है।

संवरते घंटाघर की नजारा मोह रहा है रहगीरों का मन।

मखमली हरा घास पर एलईडी लाईट कर रहे है शहर की धड़कन को सुशोभित।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल शहर को सुगम, सुरक्षित और सुंदर बनाने में जुटे है। वही शहर में एक के बाद एक योजना को धरातल पर उतार रहे हैं, इसी कड़ी में शहर की धड़कन घंटाघर को अपनी अलौकिक स्वरुप में विकसित करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

 

निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
देहरादून जनपद ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड राज्य की ऐतिहासिक देहरादून शहर की धड़कन घंटाघर को जिलाधिकारी एवं उनके टीम द्वारा घण्टाघर की स्थलीय भू-भाग में नया लुक तराश रहे हैं, ताकि आवागमन करने वाले राहगीरों को मन मोहक नजारा देखने को मिल सके, और वे देहरादून शहर की धड़कन ‘घंटाघर’ की सुंदर स्मृति अपने साथ ले जा सके

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top