Big breaking :-उत्तराखंड विधानसभा सत्र: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण होगा गुलजार; 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड विधानसभा सत्र: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण होगा गुलजार; 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण होगा गुलजार; 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार

2014 से अब तक 10 बार विधानसभा सत्र हुए, लेकिन इसमें भी छह बार विधानसभा सत्र दो से तीन दिन चला।

उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू हो रहा। विस सत्र के लिए सरकार पिछले 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ेगी। 2014 से अब तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 10 बार विधानसभा सत्र हो चुके हैं।

राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड राज्य के साथ ही स्थायी राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) घोषित करना मुख्य मांग थी। आंदोलनकारियों का मानना था कि गैरसैंण भौगोलिक रूप से केंद्र में होने के कारण कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के लिए सुलभ और विकासात्मक रूप से उपयुक्त राजधानी होगी, लेकिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न कर उसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया। जहां 2014 से अब तक 10 बार विधानसभा सत्र हुए, लेकिन इसमें भी छह बार विधानसभा सत्र दो से तीन दिन चला

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में तब छह दिन चला विधानसभा सत्र
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में वर्ष 2018 में छह दिन विधान सभा सत्र चला। इसके अलावा 2021 में भी विधानसभा सत्र एक मार्च 2021 से छह मार्च 2021 तक छह दिन चला। जबकि वर्ष 2014 में तीन दिन, वर्ष 2015 में दो, वर्ष 2016 में दो, वर्ष 2017 में दो, वर्ष 2020 में पांच, 2023 में चार, वर्ष 2024 में तीन और वर्ष 2025 में दो दिन चला। विधानसभा सचिव हेम चंद्र पंत के मुताबिक वर्ष 2019 और 2022 में शून्य सत्र रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top