Big breaking :-उत्तराखंड और हाथरस की बस में भीषण टक्कर, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की मौत, तीन गंभीर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड और हाथरस की बस में भीषण टक्कर, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की मौत, तीन गंभीर

 

उत्तराखंड और हाथरस की बस में भीषण टक्कर, यात्रियों में मची चीख पुकार, चालक की मौत, तीन गंभीर

आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई

 

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काठगोदाम डिपो की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक दीपक कुमार भी चोटिल हुआ है।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। हल्द्वानी से यह बस मंगलवार की रात आगरा को चली थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top