Big breaking :-यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव

यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव

ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है।

उत्तराखंड में एक और नगर पालिका अस्तित्व में आएगी। शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने की अनन्तिम अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर सात दिन के भीतर सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं।

ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है। इसके साथ ही नगर निकायों की संख्या 106 हो जाएगी।

नगर पालिका बनने के बाद सिरौलीकलां में सड़कों की गुणवत्ता, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, सीवर निर्माण, पार्कों में सफाई व रंगरोगन बेहतर होगा। शहर का सौंदर्यीकरण होगा। नगर पालिका के मानकों के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। निकाय को प्राप्त अनुदान में भी बढ़ोतरी होगी।

शासन से जारी अनन्तिम अधिसूचना पर सात दिन के भीतर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के पास अपने सुझाव दे सकते हैं। ये अवधि बीतने के बाद मौका नहीं मिलेगा। सभी आपत्ति व सुझावों को सुनने के बाद शासन सिरौलीकलां नगर पालिका की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top