Big breaking :-ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

 

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

काशीपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को किसी ने डाक से पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। ईई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस को दी तहरीर में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अजीत कुमार यादव ने बताया कि 05 जनवरी को उनके कार्यालय की डाक में एक रजिस्ट्री प्राप्त हुई। इसमें किसी व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। यह वास्तव में धमकी है अथवा किसी की शरारत, पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच में जुटी है। मामले को लेकर अधिशासी अभियंता के परिवार में दहशत है।

 

 

अभय सिंह, एएसपी, काशीपुर का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र मिला है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top