Big breaking :-बेलड़ी गांव में खेत की जुताई के दाैरान हुआ बवाल, ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा, तोड़फोड़ - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-बेलड़ी गांव में खेत की जुताई के दाैरान हुआ बवाल, ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा, तोड़फोड़

बेलड़ी गांव में खेत की जुताई के दाैरान हुआ बवाल, ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा, तोड़फोड़

खेत की जुताई करने के दौरान खेत की मेढ टूट गई। जिसके बाद दूसरे किसान के खेत में पानी चला गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव में खेत की जुताई के दाैरान बवाल हो गया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के दौरान खेत की मेढ टूट गई। इससे दूसरे किसान के खेत में पानी चला गया। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष ने जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक गुलजार को जमकर पीट दिया। साथ ही ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ कर दी।

इस दौरान जमकर हंगामा हुआ तो आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल गुलजार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top