Big breaking :-UKSSSC ने जारी किया इस परीक्षा का UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKSSSC ने जारी किया इस परीक्षा का UPDATE

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुधन प्रसार अधिकारी एवं अधिदर्शक /प्रदर्शक (रेशम) के पदों पर अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।

 

 

 

आयोग के अनुसार, इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर प्रथम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 16 फरवरी, 2024 तक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाइन आपत्तियाँ प्राप्त की गईं।

 

 

 

अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करने के बाद संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) एवं उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर पशुधन प्रसार अधिकारी एवं अधिदर्शक / प्रदर्शक (रेशम) के विज्ञापित पदों के संबंध में आयोग के निर्णय के अनुक्रम में रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।आयोग के अनुसार यह औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के पश्चात् कुल अर्ह अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जाएगा।

 

 

 

आयोग ने बताया, चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top