Big breaking :-UKPSC ने हल्द्वानी में इस परीक्षा क़ो लेकर जारी किया UPDATE - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-UKPSC ने हल्द्वानी में इस परीक्षा क़ो लेकर जारी किया UPDATE

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-51/उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक-08 जनवरी, 2024 के क्रम में विज्ञापित पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा), अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम), निरीक्षक (रेशम) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक देहरादून व हल्द्वानी (नैनीताल) में आयोजित होनी है।

उक्त परीक्षा के संदर्भ में हल्द्वानी स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थियों द्वारा कर्पयू च धारा-144 लागू होने की स्थिति में परीक्षा होनी है अथवा नहीं के संदर्भ में असमंजस की स्थिति व्यक्त की जा रही है।

सभी अभ्यर्थियों को उक्त स्थिति के संबंध में सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा निर्धारित तिथि, समय व पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि परीक्षा अवधि में आवगमन की दृष्टि से सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ में रखेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top