Big breaking :- रजत जयंती कार्यक्रमों के तहत पशुपालकों के लिए भी कुछ कार्यक्रम है खास - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- रजत जयंती कार्यक्रमों के तहत पशुपालकों के लिए भी कुछ कार्यक्रम है खास

 

उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है डॉ प्रलयंकर नाथ मुख्य अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया कि भेड़ बकरी पालकों के प्रवर्जन मार्गों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

 

जिसके तहत सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के तहत राज्य में 8919 भेड़ बकरियों में दवा पान 5717 बकरियां में दवा स्नान तथा 1555 भेड़ बकरियों का उपचार किया गया। राज्य के 3798 पशुपालकों को इससे लाभान्वित किया गया है।

 

 

डॉ उदय शंकर,निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया कि रजत जयंती समारोह के तहत दिनांक 1 नवंबर से 9 नवंबर तक विकासखंड तथा जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पशुपालकों के हितार्थ किये जा रहे हैं जिसके तहत 2 नवंबर को भेड़ बकरी पालकों के हितार्थ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top