Big breaking :-एस एस पी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत दून पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एस एस पी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत दून पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही

 

*अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कामयाबी*

*एस एस पी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत दून पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही।*

*लगभग 34 लाख रू0 मूल्य की 112 ग्रा0 अवैध हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त को राजपुर पुलिस तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार*

*थाना राजपुर*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 15-03-26 को राजपुर पुलिस तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत होटल/रेस्टोरेंट/बार/वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धोरण पुल के पास से 01 अभियुक्त राहुल चौधरी को लगभग 34 लाख रू0 मूल्य की 112 ग्रा0 अवैध हेराइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 52/26 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-08-एके-9703 को सीज किया गया।

*पूछताछ का विवरण:* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा स्वयं भी नशे का आदी है, नशे के सेवन के दौरान अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अभियुक्त अन्य नशेडियों को स्मैक बेचकर इससे होने वाले मुनाफे से अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने की योजना बनाई। अभियुक्त उक्त हेरोइन सहारनपुर व बिजनौर के स्थानीय नशा तस्करों से खरीद कर देहरादून के नशेडियों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही दून पुलिस तथा एनएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* राहुल चौधरी उर्फ जोगी पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह निवासी ग्राम नियामतपुर पोस्ट जीतपुर पलड़ी थाना नगीना जनपद बिजनौर उम्र 35 वर्ष।

*बरामदगी:*
(1)- 112 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित मूल्य लगभग 34 लाख रू0)
(2)- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- यू0के0-08-एके-9703 (मारुति स्विफ्ट)

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अर्जुन गुसाई चौकी प्रभारी आईटी पार्क
2- उ0नि0 दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी जाखन
3- कां0 मुकेश
4- हे0कां0 विक्रम सिंह (एएनटीएफ)

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top