*थाना सेलाकुई*
*Operation Crack Down के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही*
*सेलाकुई क्षेत्र में नशा तस्करों पर ठिकानों पर पुलिस ने की कार्यवाही*
*सेलाकुई पुलिस द्वारा संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती का किया औचक निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान 01 नशा तस्कर को डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार*

*संदिग्धता के आधार पर कुछ व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लिया हिरासत में*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार संपूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान*
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर *”ऑपरेशन क्रैक डाउन”* के तहत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
सत्यापन अभियान के तहत आज दिनाँक 26/02/2026 को सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस्ती के आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर नशे के कारोबार में प्रकाश में आये कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा 01 अभियुक्त रजनीश साहनी को डेढ किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
रजनीश साहनी पुत्र लक्ष्मण सनी निवासी शिवनगर बस्ती, थाना सेलाकुई, उम्र- 22 वर्ष
*बरामदगी:* डेढ़ किलो अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व०उ०नि० कुलदीप शाह
3- उ०नि० समर सिंह
4- म०उ०नि० मीना रावत
5- म०कां० करिश्मा
6- कां० सोहन
7- कां० फरमान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





