Big breaking :-आपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने फ्लैग मार्च कर हुडदंगियों/अपराधियों को दिया कडा सन्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने फ्लैग मार्च कर हुडदंगियों/अपराधियों को दिया कडा सन्देश

 

*थाना बसंत विहार*

*आपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने फ्लैग मार्च कर हुडदंगियों/अपराधियों को दिया कडा सन्देश।*

*फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।*

*संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर दी कडी चेतावनी, 05 संदिग्ध को लिया हिरासत में ।*

*सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नियमो का उल्लंघन व किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में की कार्यवाही।*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार“* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए हुडदंगियों/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक: 04-04-26 को क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में बसन्त विहार क्षेत्र में कांवली गांव, सत्तोवाला घाटी, गोविंदगढ़ में पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्धो से सख्ती से पूछताछ करते हुए 05 संदिग्ध को हिरासत मे लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी की साधु राम इंटर कॉलेज में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा साधु राम इंटर कॉलेज के अंदर स्कूल के प्रशासनिक भवन के पीछे से हार जीत की बाजी लगाते हुए 03 अभियुक्तों 01: अंकित कुमार 02: टिंकू गुप्ता तथा 03: अरुण कुमार को ताश के 52 पत्ते एवं फड़ एवं नगदी 1300/= के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 02 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 20 हजार रू0 का जुर्माना अध्यारोपित किया गया। साथ ही संदिग्ध रूप से घूमते पाये जाने पर 05 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2500 रू0 का जुर्माना किया गया। यातायात के नियमों का उल्लघनं करने वाले 08 वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 01 वाहन को सीज, 02 के मां0 न्यायालय के चालान तथा 05 वाहनों के नगद चालान कर 2500 रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

*अभियान के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण:*

*01: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकडे गये अभियुक्तों का विवरण:*

01: अंकित कुमार पुत्र सर्वेश निवासी गांधीग्राम उम्र 21 वर्ष
02: टिंकू गुप्ता पुत्र रूपचंद गुप्ता निवासी सत्तो वाला घाटी उम्र 27 वर्ष
03: अरुण कुमार पुत्र हीरालाल निवासी गांधीग्राम उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी:*
01: ताश के पत्ते= 52
02: नगदी = 1300/ रुपए

1- 83 P Act = 02
2- 81 PAct 05 = 2500/
3- Mv act के अंतर्गत 08 वाहनों पर कार्यवाही की गई

02 चालान कोर्ट
01 सीज
संयोजन शुल्क 05 = 2500/

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top