Big breaking:-UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर बदलेगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:-UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर बदलेगा

  • यूकेट्रिपलएससी का परीक्षा कैलेंडर बदलेगा !

Uttarakhand। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके ट्रिपलएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द होने से आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर भी गड़बड़ा सकता है।

इस प्रकरण के बाद आयोग की 5 और 12 अक्तूबर की परीक्षाएं पहले रही स्थगित हो चुकी हैं। 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा का तो आयोग की ओर से कार्यक्रम ही जारी नहीं हुआ। 416 पदों के लिए रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को अगले तीन महीनों के भीतर पुनः आयोजित करने की घोषणा की गई है। जबकि 5 अक्तूबर (सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी) और 12 अक्तूबर (कृषि विभाग में तकनीकी पद) की परीक्षा को स्थगित करने के बाद नई तारीखें कब जारी की जाएंगी, इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। आयोग के सूत्रों की मानें तो लंबित परीक्षाओं के कारण आगे की घोषित परीक्षाओं के कार्यक्रम पर दबाव बढ़ेगा और उनमें देरी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो अब आयोग को नया या संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करना पड़ सकता है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top