Big breaking :-यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला, खालिद के घर पहुंची SIT, परिजनों से भी की पूछताछ, दस्तावेजों की पड़ताल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला, खालिद के घर पहुंची SIT, परिजनों से भी की पूछताछ, दस्तावेजों की पड़ताल

 

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला, खालिद के घर पहुंची SIT, परिजनों से भी की पूछताछ, दस्तावेजों की पड़ताल

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी मुख्य आरोपी खालिद के घर पहुंची। टीम ने यहां परिजनों से पूछताछ की। साथ ही दस्तावेजों की पड़ताल भी की।

यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को एसआईटी टीम आरोपी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर पहुंची। टीम ने घर के अंदर जाकर बारीकी से पूछताछ और जांच-पड़ताल की।

एसआईटी अधिकारियों ने खालिद के परिजनों से भी सवाल-जवाब किए और घर से कुछ अहम दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि पेपर वायरल प्रकरण में खालिद ने घर से किन-किन गतिविधियों को अंजाम दिया था और उसके संपर्क किन लोगों से थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top