Big breaking :-UKPSC ने अब इस परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKPSC ने अब इस परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा UPDATE

अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 एत्दद्वारा सूचित किया जाता है कि अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः A-1/E-1/DR (ICC/ASO)/2023-24, दिनांक 07.02.2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 28.02.2024 तक आंमत्रित किये गये थे।

 

उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु सं0-06 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28.02.2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 07.03.2024 से दिनांक 16.03.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक खोला जायेगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top