Big breaking :-UKPSC ने इस परीक्षा को लेकर जारी किया UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKPSC ने इस परीक्षा को लेकर जारी किया UPDATE

देहरादून – एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-2/E-4/AE/2021-22 दिनांक 01 सितम्बर, 2021 द्वारा उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा परीक्षा-2021 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

 

 

 

उक्त विज्ञापन के क्रम में आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा दिनांक 13 से 18 अगस्त 2023 एवं साक्षात्कार परीक्षा, दिनांक 30 जनवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 एवं दिनांक 29 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024, के प्राप्तांक के योग से निर्मित प्रवीणता सूची एवं अभ्यर्थियों द्वारा विभागों हेतु प्रदान की गयी वरीयता के आधार पर उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा परीक्षा-2021 का चयन परिणाम दिनांक 14 मार्च 2024 को घोषित कर दिया गया है।

 

 

अभ्यर्थियों के लिए चयन परिणाम, कट ऑफ मार्क्स, विषयवार अंतिम उत्तर कुंजी तथा अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिये गये हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top