Big breaking :-UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन

UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजनप्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी।

 

 

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोक सभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है।आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं,

 

 

 

लेकिन लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई है। इससे अभ्यर्थियाें को परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जाने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top