Big breaking :-UKPSC ने अब इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKPSC ने अब इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा UPDATE

विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर निकली भर्ती
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

26 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आयोग के प्रभारी आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा सचिव अवधेश कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 14 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 26 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के लिए युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित पद के सापेक्ष दो गुने से कम होने के कारण मेरिट के आधार पर श्रेणीवार, उप श्रेणीवार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को औपबंधित रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top