Big breaking :-हरिद्वार से शादी में शामिल होने जा रहे थे गांव, बाइक समेत खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार से शादी में शामिल होने जा रहे थे गांव, बाइक समेत खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल

हरिद्वार से शादी में शामिल होने जा रहे थे गांव, बाइक समेत खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल

दोनों युवक हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

चमोली के गौचर में गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। ऑफिसर मैस के पास युवक बाइक समेत खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मोत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग ब्लाक के पुडियांणी गांव निवासी कृष्णा नेगी (26 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी और संतोष सिंह (25 वर्ष) पुत्र सुमन सिंह हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें से एक युवक की पीएचसी गौचर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। घायल और मृतक युवक को पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम सीएचसी कर्णप्रयाग में किया जा रहा है । जबकि घायल युवक का उपचार कर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top