Big breaking :-देहरादून के पुरकुल गांव भगवंतपुर के बीच में बहने वाली धोबा नदी में एक्टिवा से नदी पार कर रहे दो युवक तेज बहाव में बहे,, - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के पुरकुल गांव भगवंतपुर के बीच में बहने वाली धोबा नदी में एक्टिवा से नदी पार कर रहे दो युवक तेज बहाव में बहे,,

देहरादून

देहरादून के पुरकुल गांव भगवंतपुर के बीच में बहने वाली धोबा नदी में एक्टिवा से नदी पार कर रहे दो युवक तेज बहाव में बहे,,,

एक युवक राकेश को ग्राम वासियों ने सुरक्षित निकाला,दूसरे की तलाश जारी,,,

2 दिन पहले ही नेपाल से आया था लापता दूसरा युवक,,,

दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं दोनों युवक,,,

तहसील प्रशासन की टीम, स्थानीय लेखपाल रोहित शाह व तहसीलदार मौके पर मौजूद,,,

लापता युवक की खोजबीन में जुटी एनडीआरफ की टीम।

*देहरादून- पुरुकुल गांव के पास नदी में बहे दो युवक, 01 का रेस्क्यू, दूसरे की सर्चिंग में जूटी SDRF टीम*

दिनाँक 20 अगस्त 2024 को एसडीआरएफ कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि पुरकुल गांव के निकट एक नदी में दो लड़के डूब गए हैं। तत्काल ही सहस्त्रधारा पोस्ट से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही, गांव के स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाते हुए एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। हालांकि, दूसरे लड़के का कोई अता-पता नहीं चल पाया। रेस्क्यू टीम ने नदी के पूरे इलाके में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बावजूद भी रात्रि में दूसरे युवक का पता नहीं चला l

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top