Big breaking :-क़ृषि मंत्री की दो टूक, अगर किया ये काम को नहीं बक्शा जाएगा अधिकारियो को - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-क़ृषि मंत्री की दो टूक, अगर किया ये काम को नहीं बक्शा जाएगा अधिकारियो को

 

देहरादून,  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  कहा कि कृषि तथा उद्यान कैलेंडर के अनुसार पेस्टीसाइड्स, बीजों तथा सेब की पेटियों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारियों को बक्शा नही जायेगा।

 

 

 

मंत्री ने कहा इस वर्ष लगभग 5 लाख सेब के पौधों का वितरण किया गया, जिसका परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेगा। प्रदेश में न केवल फसलों के उत्पादन बल्कि कृषि व औद्यानिकी संबंधी शोध पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 

 

 

चौबटिया में इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा विभाग के रिसर्च सेंटर का जीर्णोधार भी किया जा रहा है। प्रदेश में नमामि गंगे के अंतर्गत 1950 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती भी की जा रही है। साथ ही, मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में क्लस्टर आधारित एप्रोच अपनाई जा रही है ताकि उत्पादन में वृद्धि हो। जायका के अंतर्गत टेक्निकल कोऑपरेशन प्रोजेक्ट तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिए गए हैं जिनका लाभ जल्द ही प्रदेश के किसानों को प्राप्त होगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top