Big breaking :-देहरादून में डेंगू के दो नए मरीज, अब तक 80 मामले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में डेंगू के दो नए मरीज, अब तक 80 मामले

देहरादून में डेंगू के दो नए मरीज, अब तक 80 मामले
देहरादून में डेंगू के दो नए मरीज़ मिले हैं जिनमें एक देहरादून और एक सहारनपुर से है। आशा और डेंगू कार्यकर्ताओं ने 14345 घरों का सर्वे किया जिसमें कई घरों और कंटेनरों में लार्वा मिला जिसे नष्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की है ताकि डेंगू से बचा जा सके।

शहर में डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इनमें एक मरीज देहरादून, जबकि एक सहारनपुर से है। जिनका श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब तक डेंगू के 80 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से 73 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल सात एक्टिव केस हैं।
उधर, आशा और डेंगू वालंटियर ने डेंगू नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से 14,345 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 68 घरों में लार्वा पाया गया, जबकि 1,06,586 कंटेनरों की जांच में 85 कंटेनरों में लार्वा मिला। जिसे नष्ट कर दिया गया है।
अब तक कुल 6 लाख से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें 1810 घर और 2251 कंटेनर लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों में साफ-सफाई रखें और आसपास पानी न जमा होने दें। ताकि डेंगू मच्छरों की वृद्धि पर रोक लगाई जा सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top