Big breaking :-दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल

दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

रुड़की के नारसन क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें से अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

इसमें से एक अजय निवासी नारसन खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया है। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top