Big breaking :-टनल मे 55.3 मीटरतक हुई ड्रिलिंग, आई खुशखबरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टनल मे 55.3 मीटरतक हुई ड्रिलिंग, आई खुशखबरी

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में मंगलवार को मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया था। अब मैन्युअली काम करते हुए पाइप को कुल 55.3 मीटर पाइप पुश कर लिया गया है।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 44 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।

इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top