ज्योतिष

Big breaking :-तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वाले बुध प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वाले बुध प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 17 मई, बुधवार को है। बुधवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है।

 

 

 

 

एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा करने का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। इस समय मकर, कुंभ, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और वृश्चिक, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

 

 

 

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आगे पढ़ें लिंगाष्टकम स्तोत्र-

• लिंगाष्टकम स्तोत्र

ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्ग निर्मलभासितशोभितलिङ्गम् । जन्मजदुःखविनाशकलिङ्ग तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥॥

देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गं कामदहं करुणाकरलिङ्गम् । रावणदर्पविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥

सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गं बुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम् । सिद्धसुरासुरवन्दितलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्

कनकमहामणिभूषितलिङ्ग फणिपतिवेष्टितशोभितलिङ्गम् । दक्षयज्ञविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥

कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गं पङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम् ।

सञ्चितपापविनाशनलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्

देवगणार्चितसेवितलिङ्ग भावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम् । दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम् ॥6॥

अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्ग सर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम् । अष्टदरिद्रविनाशितलिङ्ग तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्

सुरगुरुसुरवरपूजित लिङ्गं सुरवनपुष्पसदार्चितलिङ्गम् । परात्परं परमात्मकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्

लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यः पठेत् शिवसन्निधौ । शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते ॥

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top