UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंस गया था ट्रक , घंटों मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंसा ट्रक, घंटों मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

बारिश और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। हाईवे कुछ देर खुलने के बाद फिर भूस्खलन के चलते बंद हो जाता है। आज सुबह एक ट्रक फंसने से आवाजाही ठप हो गई।

बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में एक लोड ट्रक फंस गया। जिसके चलते यहां हाईवे पर यातायात बंद हो गया था। सुबह बंद हुआ हाईवे दस बजे खुल गया। यहां पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा पानी के साथ आ रहा है। जिससे यहां दलदल बना है।बीते शनिवार को भी यहां तीन घंटे हाईवे बंद रहा। जबकि रविवार सुबह भी मलबा आने के चलते यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा। दूसरी तरफ बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। रविवार को 8287 श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक 969815 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का धाम में पहुंचने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब धाम में मौसम सुहावना हो गया है। श्रद्धालु प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा रहे

केदारनाथ पैदल यात्रा ने भी पकड़ी रफ्तार
वहीं मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ पैदल यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को पैदल मार्ग से 8460 यात्रियों ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।इस दौरान 4084 श्रद्धालु दर्शन कर लौट भी आए। सोनप्रयाग भूस्खलन जोन में एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को रास्ता पार कराया। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने गौरीकुंड से लिनचोली तक पैदल मार्ग का जायजा लेते हुए यात्रियों से बातचीत भी की।

रविवार को सुबह से ही सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुहावने मौसम के बीच सुबह 5 बजे से यात्रियों को धाम के लिए छोड़ा गया। सुबह 8 बजे तक तीन हजार श्रद्धालुओं ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार भी यात्रियों के साथ पैदल चलते हुए लिनचोली पहुंचे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top