Big breaking :-त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची

त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया, जिस कारण लोगों में दहशत है।

 

लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल स्तर भी यहां चेतावनी के निशान तक पहुंच गया। वहीं अलकनंदा टोडेश्वर टापू पार गई। शनिवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शनिवार सुबह में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 463 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहां चेतावनी के निशान पर बह रही है। तेजी से बढे़ जल स्तर से यहां मुख्य संगम घाट, रामकुंड,फुलाडी घाट पूरी तरह डूब गए।

वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने भागीरथी को रोक दिया जिससे इसका जल स्तर भी बढ़ गया। अलकनंदा, भागीरथी व गंगा के स्नान घाटों के डूबने के बाद भ तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच शनि अमावस्या पर तर्पण का कार्य कर रहे है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top