Big breaking :-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रभारी अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

 

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 22 मार्च तक सभी पंचायतों के स्तर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन आदि का मौका दिया जाएगा।

मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रभारी अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पंचायत मतदाता सूची में विशेष अभियान से नाम जोड़ने, संशोधन पर एक मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले अभियान की समीक्षा की। जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट का प्रदर्शन कर सभी ग्रामीणों को शामिल करते हुए बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में बीएलओ भी शामिल होंगे। सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने के लिए फार्म भी लेंगे।

ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने का पूरा मौका मिल सके। मुख्य विकास अधिकारियों ने अवगत कराया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया की सहभागिता से विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी, चमोली व टिहरी गढ़वाल एवं ऊधमसिंह नगर को मतदाता सूची की त्रुटियों को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया। जिन दो विकास खंडों में अधिक त्रुटि हो, उनकी पूरी सूची का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए। नैनीताल व अल्मोड़ा की सराहना की। इसके अतिरिक्त मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, मतदान केंद्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से सुझाव आमंत्रित किए हैं। 31 मार्च को आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top