Big breaking :-सुबह-सुबह दहला गढ़वाल, दो बार महसूस हुए तेज भूकंप के झटके - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सुबह-सुबह दहला गढ़वाल, दो बार महसूस हुए तेज भूकंप के झटके

Big breaking :-सुबह-सुबह दहला गढ़वाल, दो बार महसूस हुए तेज भूकंप के झटके

सुबह 5:03 और 6:30 बजे आए झटकों से दहशत

श्रीनगर गढ़वाल सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पहला झटका सुबह लगभग 5:03 बजे महसूस किया गया, जबकि दूसरा झटका करीब 6:30 बजे आया।

सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में थे, जैसे ही जमीन हिली, कुछ लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे घरों में रखे सामान हिलने लगे। बताया जा रहा पहला झटका हल्का था और दूसरा उससे तेज । हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड थी, जिसका केंद्र उत्तराखंड के ऋषिकेश से 47 किलोमीटर पूर्व में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, पहला झटका सुबह 5:03 बजे और दूसरा झटका 6:30 बजे आया। हालांकि, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top