Big breaking :-परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, संदीप सैनी देहरादून RTO - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले, संदीप सैनी देहरादून RTO

देहरादून परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड के परिवहन विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। विभाग ने कई अहम पदों पर अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जिससे प्रदेश में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

Skip to PDF content

 

Skip to PDF content

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी को अब देहरादून में आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में अब तक आरटीओ पद पर तैनात रहे सुनील शर्मा को हल्द्वानी आरटीओ के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा, देहरादून में प्रवर्तन का कार्य देख रहे अरविंद पांडे को परिवहन मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से अनीता चमोला को राजधानी देहरादून में प्रवर्तन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

परिवहन विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर विभागीय कार्यप्रणाली पर साफ़ तौर पर देखने को मिलेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top