Big breaking :-पुलिस उपाधीक्षको का स्थानांतरण, एवम DySP को प्रोन्नति के बाद ट्रांसफर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुलिस उपाधीक्षको का स्थानांतरण, एवम DySP को प्रोन्नति के बाद ट्रांसफर

पुलिस उपाधीक्षको का स्थानांतरण,
एवम DySP को प्रोन्नति के बाद ट्रांसफर

उत्तराखण्ड शासन के आदेश दिनांक 02-03-2026 द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा संवर्ग के ‘‘ पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान’’ के प्रोन्नति कोटा के रिक्त पदों पर पदोन्नति के आधार पर *पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक(नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) को ‘‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान* किये जाने के आदेश पारित किये गये है।

*पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति के फलस्वरूप निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपद/इकाई में नवीन तैनाती पर नियुक्त किया जाता है:-*

1- श्री चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल
2-श्रीमती भावना कैंथोला, अल्मोड़ा
3-श्री होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर
4-श्री देवेन्द्र सिह, चम्पावत
5-श्री चंचल शर्मा, उत्तरकाशी
6-श्रीमती अंजना नेगी, नैनीताल
7-श्री उमेश मलिक, पिथौरागढ
8-श्री संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय
9-श्री वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग
10-श्री संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ

*पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।*

*पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित पुलिस उपाधीक्षकों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष उनकी वर्तमान तैनाती से उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया जाता है:-*

1-श्री अनुज, जीआरपी हरिद्वार
2-श्री अनुज कुमार, देहरादून
3-श्रीमती रीना राठौर, आर्इआरबी-द्वितीय देहरादून।
4-श्री विमल प्रसाद, चम्पावत
5-श्री नितिन लोहानी, देहरादून

**

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top