Big breaking :-चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 51 दलनायकों का विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 51 दलनायकों का विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरण

 

▪️ *चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 51 दलनायकों का विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरण*
▪️ *देहरादून सहित 10 जनपदों में 12 यातायात निरीक्षकों की तैनाती*

*हाल ही में प्लाटून कमांडर से दलनायक पद पर पदोन्न्त हुए 21 दलनायकों सहित कुल 51 दलनायकों को यातायात, एसडीआरएफ, आईआरबी, एवं पीएसी वाहिनियों एवं जनपदों में स्थानान्तरित किया गया है।*

आगामी *चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन तथा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़* बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा *12 यातायात निरीक्षकों को जनपद देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर* में स्थानान्तरित / तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न जनपद/वाहिनियों में रिक्तियों के सापेक्ष, निर्धारित समयावधि पूर्ण होने एवं पदोन्नति के फलस्वरूप *5 दलनायकों को जनपद देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में प्रतिसार निरीक्षक* के पद पर और *34 दलनायकों को एसडीआरएफ, आईआरबी एवं पीएसी वाहिनियों* में स्थानान्तरित किया गया है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top