*बसौली (ताकुला) में दर्दनाक सड़क हादसा – एसडीआरएफ का त्वरित रेस्क्यू अभियान*
दिनांक 26/02/2026 को डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन (Brezza संख्या DL9CBH8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जो बारात से लौटते समय अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भिजवाया गया।
दुर्भाग्यवश, इस भीषण दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





