Big breaking :-आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा…सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा…सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा…सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया।

आईएसबीटी चौकी के सामने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कालसी के ग्राम सवाई के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर सवाल
इस हादसे ने आईएसबीटी तिराहे पर रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जगह देहरादून के सबसे व्यस्त तिराहों में एक है। इस मार्ग पर अंतरराज्यीय बसों और स्थानीय यातायात का भारी दबाव रहता है। खासकर सुबह-शाम के समय। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिराहे पर यात्री वाहन के जमघट और बसों के सवारियां चढ़ाने-उतारने के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, कई वाहन बेहद तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पार करते राहगीर वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top