Big breaking :-चंडीगढ़ से Rishikesh घूमने आया पर्यटक गंगा नदी में बहा, तलाश जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चंडीगढ़ से Rishikesh घूमने आया पर्यटक गंगा नदी में बहा, तलाश जारी

चंडीगढ़ से Rishikesh घूमने आया पर्यटक गंगा नदी में बहा, तलाश जारी
Rishikesh News चंडीगढ़ से ऋषिकेश घूमने आए एक पर्यटक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन शव नहीं मिल सका। पुलिस ने डूबे व्यक्ति की पहचान अभिमन्यु सिंह विनायक के रूप में की है। वे मोहाली के रहने वाले थे।

मोहाली चंडीगढ़ से घूमने आया पर्यटक स्वर्गाश्रम में गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। एसडीआरएफ ने डूबे व्यक्ति के शव का पता लगाने के लिए घंटों रेस्क्यू किया, लेकिन पता नहीं चला।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब साढे़ दस बजे की है। बताया कि गीता भवन में तैनात गार्ड ने थाने में सूचना दी कि एक व्यक्ति गंगा में डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से डूबे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई।

इस दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डूबे व्यक्ति ने फोन व बैग घाट पर ही रखा था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त बैग की जांच की, जिसमें एक चाबी मिली जो परमार्थ निकेतन के कावेरी ब्लाक में बनाए कमरे की थी।

इसके बाद पुलिस ने परमार्थ निकेतन के कर्मियों से जानकारी जुटाई तो व्यक्ति की पहचान अभिमन्यु सिंह विनायक (54) निवासी पी-1 101 वेस्टर्न पार्क व्यू रेजिडेंस सेक्टर 66 मोहाली चंडीगढ़ के रूप में हुई। कर्मियों ने बताया कि यह कमरा छह सितंबर को बुक कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभिमन्यु के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद ही एसडीआरएफ के जवानों ने डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी। कई घंटे तक जवानों ने रेस्क्यू चलाया, लेकिन अभिमन्यु का पता नहीं चल सका है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top