Big breaking :-देहरादून से आज की बड़ी खबर, प्रेमनगर थाना क्षेत्र का मामला , नशा मुक्ति केंद्र में गई युवक की जान - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून से आज की बड़ी खबर, प्रेमनगर थाना क्षेत्र का मामला , नशा मुक्ति केंद्र में गई युवक की जान

नशा मुक्ति केंद्र में गई जान , परिजनों ने केंद्र पर लगाए आरोप

 

देहरादून से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सहारनपुर के एक 32 वर्षीय निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई , मृतक हरिद्वार के ज्वालापुर में काम किया करता था , बता दे युवक की मौत देहरादून के एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में हुई है और परिजनों का यह आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों द्वारा टॉर्चर कर यूवक को मौत के घाट उतार दिया गया ,

 

 

युवक विगत कई वक्त से नशे का आदी था जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था लेकिन मात्र 8 से 10 दिन में ही युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई , परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की सभी सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया है, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की कार्यवाही जारी है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top