Big breaking :-पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का पुतला फूका - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का पुतला फूका

 

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशारोडी में वन कर्मियों पर किये गये हमले और शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पर हुए जान लेवा हमले के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
सरकारी कर्मियों पर हुए हमले पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कडा बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के राज में राज्य की राजधानी देहरादून गंुडे, माफिया का गढ़ बन गया है।

आम जनता के बाद अब इस प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा नेताओं के सानिध्य में सरकारी कार्यालयों में जाकर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमले किये जा रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आशारोड़ी रेंज कार्यालय में वन कर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाडे जाने और ननूरखेड़ा में भाजपा विधायक की अगुवाई में शिक्षा निदेशक कार्यालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल किया जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडे, माफिया तत्वों को धामी सरकार का वरदहस्त है तथा वे इतने हाबी हो चुके हैं कि उनके मन में कानून का भय समाप्त हो गया है। इसी का नतीजा है कि राजधानी देहरादून में सरेआम पुलिस की नाक के नीचे हत्यायें हो रही हैं तथा सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने वन कर्मियों एवं शिक्षा निदेशक के हमलावरों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज जिस प्रकार से सरकारी कार्यालय और उसमें कार्यरत कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं फिर आम जनता का हाल खुद ही जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य में भाजपा प्रायोजित गुंडागर्दी हो रही है उससे आम जनता को समझ जाना चाहिए कि भाजपा की सरकार आम जनता के पक्ष में नहीं माफिया और गंुडे तत्वों की पक्षधर है। किसी भी जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में सरकारी कार्यालय या अधिकारी पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन पर सीधा प्रहार है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण माध्यम उपलब्ध हैं, किन्तु हिंसा और तोड़फोड़ का कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंनेे कहा कि सरकारी संस्थाएँ और अधिकारी जनता की सेवा के लिए कार्य करते हैं। उन पर हमला न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को बाधित करता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। यदि किसी को किसी निर्णय या कार्यप्रणाली से आपत्ति है, तो उसे विधिसम्मत और संवाद के माध्यम से उठाया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम मांग करते हैं कि घटनाओं की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच हो तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोकतांत्रिक मर्यादाएँ सुरक्षित रहें।

कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका संजय शर्मा पार्षद अर्जुन सोनकर, पार्षद वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील कुमार बांगा प्रीतम सिंह आर्य,आशु रहतुरी ,अशोक कुमार,संजय गुरुंग व्यापारी मनोज कुमार राजेश मित्तल राहुल कुमार महताब आलम राम कपूर अजीत सिंह चमन लाल राजेंद्र सिंह गई चमन लाल रजत आमिर खान सनी सोनकर राहुल कुमार मुकेश गुप्ता दानिश मुनेश शिव सोनकर आदि शामिल थे.
लालचंद शर्मा
पूर्व महानगर अध्यक्ष

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top