UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आज उत्‍तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, आठ पर्वतीय जिलों में लौटेगी ठंड

NewsHeight-App

सोमवार को उत्‍तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, आठ पर्वतीय जिलों में लौटेगी ठंड
Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आठ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। मैदानी जनपदों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है

प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आठ पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी जनपदों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और सुबह के समय अभी ठंड पड़ रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत एवं उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है।

 

नैनीताल में चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना
नैनीताल : सरोवरनगरी में रविवार को पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी असहनीय रही। जिस कारण कई लोग छांव तलाशते नजर आए। यहां शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इस बीच यहां भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनीताल के सुहावने मौसम का भरपूर लुज्फ उठाया।

मौसम के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। सूर्यास्त के बाद ठंड महसूस होने लगी। राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर मंगलवार तक बना रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी।

मौसम के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। सूर्यास्त के बाद ठंड महसूस होने लगी। राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर मंगलवार तक बना रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी।जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ के कारण नगर में सैलानियों की आमद घटकर अब मात्र 20 प्रतिशत रह गई है। 26 फरवरी तक कुंभ रहेगा, तब तक इसी तरह की स्थिति रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top